Wednesday, 24 February 2016

वादे तो बहुत किए थे तुमने 
साथ निभाने के 
साथ निभाया भी 
बिना वक़्त दिए 
जब वक़्त माँगा 
तो हँसके इतना ही कहा था तुमने 
वादा तो सिर्फ़ साथ निभाने का था 
वक़्त देने का नहीं
--अनघा